उत्तराखंड : यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवारों को कुचला, एक युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजधानी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। एक ट्रक ने स्कूटी सवारों को कुचल दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

रायपुर चौक पर कल दोपहर एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नथूवाला निवासी 28 वर्षीय सिवांकर बहुगुणा अपने दोस्त विजेंद्र रावत के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग: अकाउंट्स, भूमि हस्तांतरण और एस्टैब्लिशमेंट का रिकॉर्ड खाक

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रायपुर चौक पर सड़क पार करते समय वह एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में सिवांकर ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि विजेंद्र को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिवांकर की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी