लालकुआं: केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के परिवहन विभाग को एक बड़ी सौगात मिली है। इस सौगात से यहां की जनता को काफी फायदा होगा।
भारतीय रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग पर उत्तराखंड के लालकुआं से मुंबई एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। आने वाले सोमवार से एक नई ट्रेन उत्तराखंड के लालकुंआ से रुद्रपुर होते हुए गाजियाबाद से गुजरकर हजरत निजामुद्दीन से होकर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उत्तराखंड आने वाली इस नई रेलवे सेवा की शुरुवात सोमवार 21 अक्टूबर 2024 से होगी।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि 21 अक्टूबर 2024 से कुमाऊं मंडल में नई रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है।
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रेन नंबर 22544 लाल कुआं बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट लाल कुआं से सोमवार सुबह 7:45 पर रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन शाम को 7:30 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके साथ ही अगले दिन मंगलवार सुबह 8:30 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन नंबर 22543 मंगलवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस रवाना होगी. देर रात 12:30 पर कोटा पहुंचेगी. वहीं, अगले दिन बुधवार दोपहर 1:15 पर लाल कुआं जंक्शन पहुंचेगी. ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के तीन, थर्ड एसी इकोनॉमी के दो, स्लीपर के छह, जनरल के चार, जनरेटर का एक और एलआरडी का एक मिलाकर 18 कोच होंगे.
लाल कुआं से बांद्रा जाते समय यह रहेगा समय :यह ट्रेन लाल कुआं से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी जो रुद्रपुर सिटी सुबह 8:25, रामपुर सुबह 9:20 बजे, मुरादाबाद सुबह 9:52 बजे, अमरोहा सुबह 10:31 बजे, हापुड़ सुबह 11:31 बजे, गाजियाबाद दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी. इसी प्रकार यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन दोपहर 1:35 बजे, मथुरा दोपहर 3:55 बजे, भरतपुर शाम 4:23 बजे, सवाई माधोपुर शाम 6:13 बजे, कोटा रात 7:30 बजे, रतलाम रात 11:30 बजे, वडोदरा तड़के 3:00 बजे, सूरत सुबह 4:50 बजे, वापी सुबह 5:59 बजे, बोरीवली सुबह 7:30 बजे और बांद्रा टर्मिनस सुबह 8:30 पहुंच जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

