उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सहायक परिवहन निरीक्षक को 10 हजार की घूस लेते दबोचा, आवास की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय रुड़की में तैनात सहायक परिवहन निरीक्षक को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अब सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम आरोपी के आवास की तलाशी कर रही है. साथ ही आरोपी से अन्य स्थानों पर उसके चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है.

इस एवज में मांग रहा था घूस: दरअसल, सतर्कता अधिष्ठान में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें शख्स ने बताया था कि उसके भूसे के ट्रक पंजाब से रुड़की आते हैं. ऐसे में परिवहन विभाग रुड़की में तैनात सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है. उनका आरोप था कि नीरज कुमार प्रति ट्रक से 2500 रुपए हर महीने के हिसाब से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग रहा है, लेकिन वो रिश्वत के खिलाफ है और वो कानूनी कार्रवाई चाहता है.

यह भी पढ़ें 👉  भू-कारोबारियों की भूख ने निगली काशीपुर की हरियाली, कभी ‘मिनी पंजाब’ से थी पहचान, अब कंक्रीट के जंगल में तब्दील शहर

10 रुपए की लालच में नपा सहायक परिवहन निरीक्षक: वहीं, शख्स की शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की. जांच की पुष्टि होने के बाद आज विजिलेंस की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया. जिसके बाद रुड़की के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर से सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार को पीड़ित से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. जिसके बाद उसे अपने साथ ले गई. अब आरोपी के आवास की तलाशी के साथ उसके चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नेग के विवाद में खूनी संघर्ष; किन्नरों ने बारात में की फायरिंग और पथराव, दूल्हे का भाई घायल, 6 गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाइटी पहनने पर एतराज, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया..आरोपी गिरफ्तार