उत्तराखंड : शादी समारोह के बीच दुल्हन की छोटी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, घर से नकदी और जेवरात भी गायब

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ा मामला सामने आया है. पथरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच दुल्हन की छोटी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. लड़की नाबालिग है. वहीं, घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ गई है.

इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने भी किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बारात आई हुई थी. किशोरी के बड़ी बहन की शादी थी. परिजन पूरे दिन शादी में व्यस्त थे. शाम को जब दुल्हन विदा हुई तो परिजनों की छोटी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी. इसके बाद उन्होंने उसे इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली. इसी बीच परिजनों की नजर घर में रखे जेवरात और नकदी पर भी पड़ी तो देखा कि वो भी गायब थे.

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग

आखिर में किशोरी की पिता ने पुलिस तहरीर दी और गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस किशोरी के फोन की सीडीआर भी निकलवाने में लगी है. फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

 

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें