उत्तराखंड : सरकारी अस्पताल की OPD में मरीजों को देखते समय डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, दुखद मृत्यु

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई, जब 52 वर्षीय दंत चिकित्सक डॉ. ललित जैन की ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डॉ. ललित जैन शनिवार को रोजाना की तरह सुबह 9 बजे डेंटल ओपीडी में पहुंचे। मरीज ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक मरीज की जांच करते समय उनके सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। सहायक ने तुरंत अस्पताल के कर्मचारियों को सूचित किया, जिसके बाद डॉ. ललित जैन को इमरजेंसी ले जाया गया, जहां से उन्हें सीधे गहन चिकित्सा इकाई में डॉक्टर को भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले खेल शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबित; बीईओ भी रुद्रपुर कार्यालय संबद्ध

दूसरा अटैक आने से हो गई मृत्यु

लेकिन इसके ठीक 30 मिनट बाद दूसरे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। सीएमएस डॉक्टर. प्रदीप कुमार चंदोला ने घटना के बारे में बताया कि जून 2024 में नरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल से स्थानांतरित होने के बाद डॉक्टर ललित यहां आए थे। वह शुरू में हरियाणा के रोहतक में रहते थे। उनकी पत्नी भी एक डॉक्टर हैं, डॉक्टर सुचेता जैन नरेंद्रनगर में ही प्रैक्टिस करती हैं। घटना से अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी और मौजूद मरीज भी दुखी हो गए। डॉक्टर ललित की दुखद मृत्यु के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी बंद कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कारोबारियों की भूख ने निगली काशीपुर की हरियाली, कभी ‘मिनी पंजाब’ से थी पहचान, अब कंक्रीट के जंगल में तब्दील शहर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दवा समझकर चाटी कीटनाशक की शीशी, 13 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत