उत्तराखंड : सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम तय, 24 और 25 फरवरी को होगा प्रबंध समितियों के लिए मतदान

खबर शेयर करें -

नेनीताल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। प्रबंध समितियों के लिए मतदान 24 और 25 फरवरी को होगा। चुनाव का नोटिफिकेशन निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद 28 जनवरी को जारी होगा।

हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दो दिन में चुनाव कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने 674 सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम फाइनल किया है। शेष करीब एक हजार समितियों का चुनाव कार्यक्रम बाद में तय होगा। इन समितियों के चुनाव से पहले यहां 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तय करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसादत्त पांडेय ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया है। हाईकोर्ट में शपथ पत्र जमा कर दिया गया है। 24 फरवरी को सदस्य चुने जाएंगे, जबकि 25 फरवरी को अध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। इन समितियों से ही उच्च स्तरीय समितियों के लिए डेलीगेट चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

ये डेलीगेट प्राथमिक समितियों के चुनाव के बाद जिला स्तरीय समितियों, संघों, बैंकों के चुनाव में वोट करेंगे। जिला स्तरीय समितियों से भी राज्य स्तरीय समितियों के लिए डेलीगेट चुने जाएंगे। जो अंतिम चरण में राज्य स्तरीय समितियों के लिए वोट करेंगे। इस तरह करीब एक साल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: धामी सरकार के पांच साल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय; मोटाहल्दू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं उपलब्धियां, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम
Ad