उत्तराखंड : सुनकुंडी गांव के पास रोडवेज की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल 6 की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस सुनकुंडी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

बुधवार सुबह जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 7 PA 4177 सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट गई. बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को एसडीआफ और पुलिस के जवानों ने बस से रेस्क्यू किया. बस में लगभग 30 यात्री सवार थे.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

वहीं 108 की मदद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया. जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पर मोरी से घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई. जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा.

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

पौड़ी में जीएमओयू बस हादसा: बीते दिनों पौड़ी जिले में जीएमओयू की बस हादसे का शिकार हो गई थी. बस पौड़ी से श्रीनगर गढ़वाल आ रही थी, जबकि बस में 28 यात्री सवार थे. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
Ad