उत्तराखंड : हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज खाने पर हंगामा, खोखा स्वामी की पिटाई

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में एक खोखे के अंदर नॉनवेज पकाने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी पीटा गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया है. घटना गुरुवार की है.
हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में नॉनवेज बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी. जिसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने नॉनवेज मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना से पहले हरदा का ‘लाठी’ वाला बयान, बोले—जीत की चोरी न होने दें; कार्यकर्ता मुस्तैद रहें

खोखा स्वामी का हुआ चालान: बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी पीट दिया. हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग निकला. इसके बाद लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा. खोखे में तोड़फोड़ कर दी गई. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है. कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था. नॉनवेज वहां बनाया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस एक्ट में खोखा स्वामी का चालान किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में डोली रेंज का बड़ा क्रैकडाउन: 6 वाहनों में लदी ₹6 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार