ऋतुराज गायकवाड़ ने 1 ओवर में 7 छक्के जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे, देखें VIDEO

खबर शेयर करें -

ऋतुराज गायकवाड़ ने सोमवार (28 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए गायकवाड़ ने 159 गेंदों में 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से नाबाद 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपने इस दोहरे शतक के दौरान गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े और किसी भी फॉर्मेट में ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

शिवा सिंह द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने रौद्र रूप दिखाते हुए सात छक्के जड़ डाले। गायकवाड़ ने पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। इसके बाद पांचवीं गेंद नो बॉल थी, उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा। इसके बाद मिली फ्री हिट पर उन्होंने छठा छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद को भी गायकवाड़ ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया। शिवा ने अपने इस ओवर में 43 रन लुटा दिए। जो लिस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर

लिस्ट ए में हर्सल गिब्स और थिसारा परेरा के नाम एक ओवर में छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।

गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं।  भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में गायकवाड़ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग (219) और सचिन तेंदुलकर (नाबाद 200) जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में उनसे आगे नारायण जगदीसन, रोहित शर्मा, शिखर धवन और पृथ्वी ही आगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनाम जिम्बाब्वे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू, हरारे की चुनौतीपूर्ण पिच पर 'युवा इंडिया' की साख दांव पर
Ad