एक ही सिम से चलाएं दो नंबर, कोई एक्स्ट्रा खर्चा नहीं, बस आपको करना होगा यह काम

खबर शेयर करें -

आजकल हर महीने बाजार में कोई ना कोई लेटेस्ट फोन मार्केट में आ ही रहा है। इन फोन में दो या इससे अधिक सिम कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। क्या आपने कभी सोचा है कि आप एक ही सिम कार्ड से दो नंबर चला सकते हैं, नहीं। तो ये खबर आपके लिए जाननी जरूरी है। एक साथ दो नंबर चलाने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा। इसके साथ ही इसमें कोई मेहनत का काम भी नहीं है। दो सिम चलाने के बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना जरूरी है। आज हम आपको ऐसी सीक्रेट ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एक सिम से दो नंबर चला सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह किस तरह काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

एक सिम से दो नंबर चलाने का तरीका
इस ट्रिक को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले Text Me: Second Phone Number नाम के एक ऐप को फोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद आपसे एक्सेस के लिए कुछ परमिशन मांगी जाएगी जिसे आपको OK करना होगा। इन प्रक्रिया के बाद आपको अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट से एप के जरिए लॉगइन करना होगा। अगर आप चाहे तो नया अकाउंट भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

इसके बाद आप अपने किसी भी दोस्त को कॉल कर सकते हैं। आपके दोस्त के पास एक अलग नंबर से कॉल जाएगा जो कि सामान्य मोबाइल नंबर जैसा ही होगा। इसके अलावा, आप चाहें तो अपनी पसंद के नंबर को भी चुन सकते हैं। इसके लिए ऐप की सेटिंग में जाकर Get Number पर टैप करें या स्क्रीन में सबसे नीचे दिए मेन्यू बार में Numbers पर क्लिक कर अपना नंबर चुने। आपको बता दें कि एक से ज्यादा नंबर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।