कालाढूंगी चौराहे पर नशे में फौजी और उसके दोस्तों ने जमकर किया हंगामा, ऑटो चालक, बाइक सवार वह रेस्टोरेंट संचालक के साथ भी की मारपीट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कालाढूंगी चौराहे पर अपनी नई थार गाड़ी खड़ी कर एक फौजी और उसके दोस्तों ने पहले एक ऑटो चालक और एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फौजी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी में एक फौजी और उसके तीन दोस्तों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। करीब 11:45 बजे ये लोग कालाढूंगी चौराहे पर पहुंचे और वहां अर्द्धनग्न होकर डांस करने लगे, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। इसी दौरान उन्होंने एक ऑटो रिक्शा चालक से मारपीट की और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को भी थप्पड़ मारकर गिरा दिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मियों ने यह दृश्य देखा और तुरंत मौके पर चार पुलिसकर्मियों को भेजा। सिपाहियों को देख हंगामा कर रहे लोग अपनी थार गाड़ी लेकर भागने लगे जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में डोली रेंज का बड़ा क्रैकडाउन: 6 वाहनों में लदी ₹6 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक के साथ भी मारपीट, गाड़ी हुई सीज

फौजी और उसके दोस्त थोड़ी देर बाद ज्योलिकोट पहुंचे और वहां एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ भी मारपीट की। इस झगड़े में थार के शीशे टूट गए और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को काठगोदाम चौकी के पास गाड़ी लाते समय पकड़ लिया, जबकि फौजी को तल्लीताल पुलिस ने रविवार को ज्योलिकोट में हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है और इस हंगामे में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नए दायित्व सौंपे गए