काशीपुर : इस कारण से पति ने पत्नी के मायके जाकर उसके ऊपर एसिड फेंका

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले में पति ने पत्नी के मायके जाकर उसके ऊपर एसिड फेंक दिया. घटना के बाद पीड़िता को आनन-फानन में एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पति कार की मांग कर रहा था. बीते शनिवार को ही वो पीड़िता को मायके छोड़कर गया था.

काशीपुर में पति ने पत्नी पर फेंका एसिड: पीड़ित महिला की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर अंतर्गत आने वाले मानपुर निवासी एक व्यक्ति से कराई थी. शादी के बाद से ही दामाद (आरोपी पति) ने बाइक बेच दी थी. कार की मांग करते हुए 4 लाख रुपए लाने के लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: पूर्व सैनिक का 'अमर प्रेम'; पत्नी की याद में घर में ही बनवा दिया मंदिर, 89 की उम्र में रोज करते हैं मूर्ति की आरती

बीते शनिवार के दिन दामाद बेटी को काशीपुर स्थित उसके मायके छोड़ गया था. आज फोन पर उसने एसिड अटैक करने की धमकी दी थी, जिसके बाद आज शाम वो मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती (काशीपुर) स्थित घर पर पहुंचा और उनकी बेटी पर एसिड फेंक दिया. इसके अलावा पीड़िता के साथ ससुर और उसका देवर भी मारपीट करता था.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद

एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में पीड़िता भर्ती: एलडी भट्ट अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर हिमांशु चौधरी ने बताया कि आज शाम 34 वर्षीय महिला को यहां लाया गया है. घायल महिला के परिजनों के मुताबिक उस पर एसिड अटैक हुआ है. उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट सर्जन की ओपिनियन के बाद ही एसिड अटैक की पुष्टि हो पाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा