काशीपुर में धूमधाम के साथ निकाली गयी माँ मनसा देवी की शोभायात्रा

खबर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मां मंसा देवी की शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा
चप्पे चप्पे पुलिस बल तैनात किया हुआ था।वही कोविड नियमो के चलते इस बार शोभायात्रा में मां मंसा देवी का डोला, डीजे तथा कमेटी की दो झांकियां ही शामिल हो पाईं।
परन्तु शोभा यात्रा के दौरान मा के भक्तों में पूरा जोश देखने को मिला।इस दौरान खालसा फाउंडेशन की टीम के द्वारा सेनेटाइजर की सेवा प्रदान की गई।

शोभायात्रा से पूर्व आज सुबह 7 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए जिसके तहत मुख्य पूजा में यजमान आरती अग्रवाल व प्रदीप कुमार अग्रवाल, अंशू गोयल व अतुल गोयल रहे। अपरान्ह 12.30 बजे श्री गणेश पूजन के यजमान पल्लवी गोयनका व बांके बिहारी गोयनका रहे। वहीं एक बजे मूर्ति पूजन के यजमान दीपिका गुड़िया आत्रेय व डॉ. नीरज आत्रेय रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनू अग्रवाल व अनूप अग्रवाल रहे। दोपहर बाद साढ़े 3 बजे ज्योत प्रज्ज्वलित मां मंसा देवी मंदिर/शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष हिमांशु अरोरा द्वारा की गयी।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी में खेल-खेल में दुपट्टे से बच्चे का दम घुटने से मौत
मां मंशा देवी मंदिर/शिव मंदिर समिति के प्रबंधक एवं शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू ने बताया कि शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आज निकाली गई शोभायात्रा में कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया गया। हालांकि शोभायात्रा में इस बार राज्य व अन्य प्रदेशों से आने वाली आकर्षक झांकियां व बैंडबाजा शामिल नहीं हो पाये। समिति द्वारा शोभायात्रा के लिए 200 वांलिटियरों को कार्ड इश्यू किये गये हैं। इसके अलावा इस वर्ष शोभायात्रा में चार घोड़ो पर सवार झंडा लिए युवक, मां भगवती का झंडा लिए युवक, गणेश जी, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी सम्मिलित रही। इसके अलावा ढोल नगाड़ों की थाप पर तथा डीजे पर भक्त झूमते नाचते शोभायात्रा में दिखाई दिए। वहीं एक डीजे और उसके पीछे मां मंसा देवी का डोला चल रहा थे। मां का डोला शहर के विभिन्न मार्गाे से होता हुआ चामुंडा मंदिर पहुँचा। जिसके बाद पूजा अर्चना के तत्पश्चात ही वापस मां मंसा देवी मंदिर पर पहुंचा।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड बीजेपी में सब कुछ सही नहीं, काऊ के इस बयान से मची हलचल
इस मौके पर समिति प्रबंधक विकास शर्मा खुट्टू, राजेंद्र माहेश्वरी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, संदीप सहगल, आप नेता दीपक बाली, नगर निगम महापौर ऊषा चौधरी, आकाश गर्ग, आशीष शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, अश्विनी छाबड़ा, विकास अग्निहोत्री, विकास राणा बिट्टू, जतिन नरूला, अब्दुल कादिर, विपिन, विशेष, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज कुमार, योगेश जोशी, सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा, विपुल शर्मा, अंकित शर्मा, योगेश शर्मा, जगमोहन बंटी, सर्वेश शर्मा, गौरव ठक्कर आदि मौजूद हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई के खिलाफ लालकुआं में कांग्रेस की हुंकार: केंद्र सरकार का पुतला फूंका; पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम कम करने की मांग