राजू अनेजा, काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी रामनगर रोड पर जिंदल कोठी के सामने स्थित कांग्रेस मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल के कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं का सैलाब उमड़ा नजर आया। भारी संख्या में विभिन्न दलों से नाता तोड़कर आए युवाओं ने संदीप सहगल में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों ने पार्टी ज्वाइन करने वाले युवाओं का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि इनके आगमन से कांग्रेस को और मजबूती मिली है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हरदेव सिंह हैरी एवं जितेन्द्र सिंह जीतू के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पहुंचे युवाओं ने कहा कि संदीप सहगल सच्चे और ईमानदार व्यक्ति हैं यदि वे काशीपुर के मेयर चुने जाते हैं तो काशीपुर नगर निगम के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होंगे और नगर निगम क्षेत्र में रोजगार की दिशा में भी तेजी आएगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, एनसी बाबा, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, मुक्ता सिंह, इंदु मान,….आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप सहगल एक सशक्त मेयर प्रत्याशी साबित हो रहे हैं। उनके चुनाव मैदान में जमने से विरोधी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के पांव चुनावी रण में उखड़ने लगे हैं। वहीं, संदीप सहगल ने फिर दोहराया कि चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के उपरांत पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का सम्मान करते हुए काशीपुर का विकास एवं सौंदर्यीकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संदीप सहगल ने अपना चुनावी विजन भी इस दौरान पार्टी में शामिल हुए युवाओं के सामने प्रस्तुत किया, जिसकी सबने सराहना करते हुए संदीप सहगल को हर समय हर संभव सहयोग और समर्थन देने को आश्वस्त किया। संदीप सहगल ने भाजपा मेयर प्रत्याशी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा मेयर प्रत्याशी क्षेत्रभर में सनातनी का राग अलापते फिर रहे हैं। संदीप सहगल ने कहा कि वे रील के, जबकि मैं रियल सनातनी हूं। हर तरह से आजमा लें। मुझे वेद पुराण का ज्ञान है। हर श्लोक याद है। मैं प्रतिदिन नियमित रूप से मंदिर जाता हूं। पूजा-अर्चना करता हूं। मैं कोई दिखावा नहीं करता। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के हाथ पर बंधा कलावा बताता है कि वे नये-नये हिंदू हैं। यदि ऐसा नहीं है तो सनातनी को लेकर वे जब चाहें, जहां चाहें मुकाबला कर सकते हैं। युवा सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और संदीप सहगल जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से कार्यालय गूंज उठा। सभी ने काशीपुर के विकास के लिए संदीप सहगल को मजबूत करने का संकल्प लिया।युवा सम्मेलन में……..आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ताजा खबर
- लालकुआं: धामी सरकार के पांच साल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय; मोटाहल्दू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं उपलब्धियां, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम
- स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
- आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
- जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!
- नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
- रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
- राम मेहरोत्रा की मौजूदगी में 145 परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 2.27 करोड़ के ऋण से खुलेगी तरक्की की राह
- चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
- सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
- अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

