काशीपुर में वेट लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू, प्रदेशभर के पावर लिफ्टर दिखा रहे हैं अपनी ताकत

खबर शेयर करें -

काशीपुरः उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय बेंच प्रेस एवं वेट लिफ्ट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है. महापौर उषा चौधरी ने चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान संदीप सिंह चीमा ने 340 किलो भार उठाकर सबको चौंका दिया. यहां जीतने वाले प्रतिभागी अगले महीने नवंबर में गोवा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे. यह चैंपियनशिप पुरुष व महिला वर्ग में होगी.

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के पूर्व सांसद और पूर्व नेशनल चैंपियन व एशियन सिल्वर मेडलिस्ट केसी सिंह बाबा की अध्यक्षता में चैंपियनशिप शुरू हुई. चैंपियनशिप की शुरुआत में 15 वर्षीय पावर लिफ्टर हिमेश ने 170 किलो भार उठाकर मौजूद लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया. इसके बाद प्रतियोगिता के बीच दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने अपने-अपने जौहर दिखाकर दबदबा कायम रखा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

यह भी आधे 👉 प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के बाद अब आईएफएस अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार

 

पूर्व राष्ट्रीय व एशियाई चैंपियन और उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव फैय्याज अहमद ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप में बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, खटीमा, चंपावत, टिहरी समेत पूरे राज्य से प्रतिभाग के लिए 100 से ज्यादा पावर लिफ्टर काशीपुर पहुंचे हैं. जो अपनी ताकत दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

यह भी पढ़े 👉 वीडियो वायरल के बाद चैंपियन बोले, घरों में चूड़ियां पहनकर बैठे लोग वीडियो कर रहे वायरल

उन्होंने बताया कि बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग, 66 किलो भार वर्ग, 74 किलो भार वर्ग, 83 किलो भार वर्ग, 93 किलो भार वर्ग, 105 व 120 प्लस भार वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे. इसी तरह आयोजन के दूसरे दिन डेड लिफ्टर सेम केटेगरी महिला एवं पुरुष के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. चैंपियनशिप का संचालन उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार एवं समाजसेवी आसिफ रजा कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad