काशीपुर : यहां युवक ने मां और उसके मित्र पर अपने पिता की हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस को दी तहरीर

खबर शेयर करें -

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और उसके मित्र पर अपने पिता की हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू की है।

कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में कि ग्राम कमरुद्दीन नगर थाना शहजाद नगर जिला रामपुर निवासी वेदपाल ने कहा है कि उसके पिता नन्नूमल प्रकाश पाइप फैक्ट्री हरियावाला में ड्राइवरी करते थे। वह ग्राम हरियावाला स्थित राख कॉलोनी में सौतेली मां सविता के साथ किराए के मकान में रहते थे। बीती 31 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब पांच बजे उसकी सौतेली मां सविता ने फोन कर पिता की हालत खराब होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

उसने अपनी मां, चाचा व अन्य रिश्तेदारों के साथ जाकर देखा, तो उसके पिता की सांसें नहीं चल रही थी। उनका शरीर अकड़ा हुआ था और नाक से खून निकला हुआ था। उसने अपनी सौतेली मां सविता और उसके दोस्त आतिफ ने मिलकर उसके पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के शक में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल मामला: फरार आरोपी के घर पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस; सरकारी जमीन पर मिला अवैध कब्जा, 15 दिन में गिराने के निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जान