कुंवारा बताकर अब तक 12 लड़कियों से की शादी, नाबालिग पर हाथ डालना पड़ा भारी

खबर शेयर करें -

बिहार के पूर्णिया से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी के इरादे से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी शमशाद उर्फ मनोवर 6 छह साल से पुलिस से भाग रहा था। उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। खास बात यह है कि हर बार शादी से पहले वह लड़की को खुद को कुंवारा ही बताता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

गिरफ्तार आरोपी कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। यह घटना 8 दिसम्बर 2015 को हुई थी जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद किया था।

केस की जांच कर रहे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जांच खुलासा हुआ कि आरोपी एक दर्जन शादियां कर चुका है। पुलिस ने उसकी 7 बीवियों से बातचीत की है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

किसी भी औरत को शादी से पहले नहीं पता था कि शमशाद शादीशुदा है। मामले में लगभग छह साल बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस