कुत्ते को मारने के बाद कुत्ते की ही चेन में फंसा गुलदार, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल से एक गजब की खबर सामने आई है। घनसाली में एक घर में रात के वक्त गुलदार घुस गया।

इसके बाद गुलदार ने पालतू कुत्ते का शिकार कर दिया लेकिन उसकी किस्मत बुरी थी। शिकार के बाद गुलदार कुत्ते की चेन में ही फंसा रह गया। बस फिर क्या था..गुलदार कुत्ते की चेन में फंसा और रातभर चेन से निजात पाने की कोशिश करता रहा। थक हार कर गुलदार बेबस होकर नहीं पर लेट गया। घर में मौजूद लोगों को सुबह इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घरवालों ने तुरंत ही वन विभाग घनसाली को इस बात की सूचना दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन बिना साजो सामान के..जी हां गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के संसाधन उनके पास मौजूद नहीं थे। इसके बाद नई टिहरी वन विभाग को इस बाबत खबर की गई। आखिरकार टिहरी से वन विभाग से टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। अब तक मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। भीड़ को हटाने के लिये वन विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। घायल गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला गया। टीम ने बताया कि बूढ़ा होने की वजह से गुलदार अब शिकार करने में असमर्थ था। ऐसे में गुलदार अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा था। कुत्ते की चेन में फंसने के कारण गुलदार और भी ज्यादा घायल हो गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम की निगरानी में उसे रखा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा