कैंची धाम : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने परिवार के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  गोवा के सीएम प्रमोद सावंत आज परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा के द्वार में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं और वास्तव में उन्हें बेहद अच्छा लगा और मन को शांति मिली।

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंदिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं। ये बाबा का ही चमत्कार है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

इधर भाजपा कायकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने फूल माला से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad