कोर्ट में सबके सामने अपराधी ने महिला को तीन शब्द बोल चौंकाया, एसएसपी तक पहुंच गया मामला

खबर शेयर करें -

बेउर जेल में बंद अपराधियों का दुस्साहस इस कदर हावी है कि वे पुलिसकर्मियों के सामने घटना करने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला पीरबहोर थाने में शुक्रवार को सामने आया है, जहां सिविल कोर्ट से गवाही देकर निकल रही महिला को पुलिस अभिरक्षा में रहे जालसाजी के अभियुक्त सरेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने कहा कि तुम्हें छोड़ूंगा नहीं। पीड़ित खुशबू कुमारी और उनके पति मुक्तिनाथ ने थाने में जाकर शिकायत की। उन्होंने एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों और सिटी एसपी अम्बरीश राहुल से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

  •  – कोर्ट में पुलिस के सामने शातिर ने महिला गवाह को दी जान से मारने की धमकी
  • – पीरबहोर थाने में पीडि़ता ने की शिकायत, वरीय अधिकारियों से भी लगाई सुरक्षा की गुहार
  • – जालसाजी के डेढ़ सौ से अधिक मुकदमों के अभियुक्त सागर को इसी महिला ने कराया था गिरफ्तार

फाइनेंस कराने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी

फुलवारीशरीफ के पेठिया बाजार की रहने वाली खुशबू के मुताबिक, आरोपित सागर नारायण तिवारी उर्फ सागर राज ने सेकेंड हैंड कार की खरीद-बिक्री और फाइनेंस कराने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी की थी। पटना के साथ पश्चिम बंगाल और दिल्ली के कई थानों में उसपर जालसाजी व धोखाधड़ी के करीब 150 मुकदमे दर्ज हैं। वह भी ठगी का शिकार हुई थीं। उनके ही प्रयास से करीब पांच महीने पहले सागर की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से कोर्ट में मामले का ट्रायल चल रहा है।

शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे को जब वह गवाही देकर कोर्ट से निकली तो परिसर में सागर से आमना-सामना हो गया। उसे हथकड़ी लगी थी और सुरक्षाकर्मी कोर्ट हाजत की तरह लेकर जा रहे थे। तभी सागर ने खुशबू को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के समय केस के अन्य गवाह भी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad