
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर-रामनगर मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब भाजपा सरकार के विकास दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि “भाजपा के विकास की असली गवाही अब ये गड्ढे ही दे रहे हैं, जो चीख-चीख कर हकीकत बयान कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों और सोशल मीडिया पर विकास दिखा रही है, जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा किया गया था, लेकिन काशीपुर-रामनगर जैसे महत्वपूर्ण मार्ग की हालत ही उन दावों की पोल खोल रही है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
कांग्रेस नेता ने सरकार से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब सिर्फ दावों से नहीं, बल्कि जमीनी काम से जवाब चाहती
ताजा खबर
- बिंदुखत्ता: विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप, भड़के संगठन ,सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
- वाह री राजनीति! चार साल वादों की बंसी बजाते रहे मोहन, अब चुनाव सर पर तो केंद्र की ओर घूमी सुई
- ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का एक्शन; 12 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ठगी के जाल में फंसाते थे जायरीन
- अतिक्रमण अभियान में ‘दुस्साहस’: ठेली जब्त होने के डर से युवक ने गंगा की लहरों में उतार दी गाड़ी; जान दांव पर लगाकर पहुँचा दूसरे किनारे
- रुद्रपुर: सिडकुल क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला अल्मोड़ा के युवक का शव; खेत में जामुन के पेड़ पर बनाया फंदा, जेब से मिले कुछ कागजात
- बिंदुखत्ता : बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत; जानवर को बचाने के चक्कर में स्लिप हुई स्कूटी
- हरदा का ‘अर्जित अवकाश’ खत्म; कुमारी सैलजा से मुलाकात के बाद अब ‘उत्तराखंडियत’ की तलाश में निकलेंगे हरीश रावत, हार के कारणों पर जनता से मांगेंगे जवाब
- खूनी संघर्ष में बदला पिता-पुत्र का विवाद; बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, गांव में सनसनी
- काशीपुर हाईवे पर कंटेनर ने स्कूटी को रौंदा; स्वार निवासी युवक की मौके पर ही मौत, गदरपुर का साथी गंभीर रूप से घायल
- किच्छा और गदरपुर में 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख; किसानों को लाखों का नुकसान


