खटीमा : कांग्रेस में गुटबाज़ी जारी, प्रकाश तिवारी एवं भुवन कापड़ी आए आमने-सामने

खबर शेयर करें -

खटीमा. उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ कांग्रेस  भले ही यहां सत्ता में वापसी के दावे कर रही है, लेकिन इस मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए अंदरूनी गुटबाजी बड़ी मुसीबत बन सकती है. यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा में कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी उभरकर सामने आ गई. यहां हरीश रावत के खास समझे जाने वाले किसान कांग्रेसी नेता प्रकाश तिवारी ने टिकट को लेकर सीधे प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी पर निशाना साधा है. उन्होंने कापड़ी पर चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी देते हुए खुद को कांग्रेस का बड़ा दावेदार बताया है.

खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद हॉट सीट बन चुकी खटीमा विधानसभा में कांग्रेस 2022 के चुनाव में जीत का दम तो भर रही है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के नेता प्रकाश तिवारी ने ना सिर्फ अपने टिकट मांगा, बल्कि प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को टिकट देने की जगह प्रदेश में चुनाव कैंपेन संभालने की बात कह दी. यही नहीं हरीश रावत के कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य भी तिवारी की पैरवी करते दिख रहें हैं.

बता दें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भुवन कापड़ी ने बीजेपी के मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दी थी और महज 2709 से मतों से यह चुनाव हारे थे. ऐसे में उनकी इस सीट पर तिवारी द्वारा इस कदर दावेदारी जताने पर उन्होंने भी जवाब दिया. कापड़ी ने कहा, ‘संगठन तय करेगा कि मुझे क्या करना है पार्टी के दूसरे नेता नहीं.’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad