कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी: निकटवर्ती क्षेत्र कालाढूंगी के नयागांव स्थित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम के दौरान चार महिला मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद उपचार के दौरान एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद आज राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। कानूनगो राजीव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम को फैक्ट्री बंद मिली, जिसके कारण फिलहाल मौके पर जांच की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
मिली जानकारी के अनुसार, नयागांव स्थित भगवती कंपाउंड में प्लास्टिक की कुर्सियां, ड्रम और क्रेट बनाने का काम किया जाता है। गत देर शाम फैक्ट्री में फूलवती, तराना, फरीदन बेगम और जखीरन नामक महिलाएं काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक चारों महिलाओं को चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर पहुंचने पर जब महिलाओं की हालत और अधिक खराब हुई, तो परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान फूलवती ने दम तोड़ दिया, जबकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया, हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ताला लटका मिलने के कारण जांच टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रशासन मामले की आगे की जांच में जुटा है।
यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: बेकाबू कार की टक्कर से उड़े थे स्कूटी के परखच्चे, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया