राजू अनेजा,पन्तनगर। पंतनगर में चलने वाले चार दिवसीय अखिल भारतीय मेले में दूर-दूर से आए किसान मेले का लाभ लेते दिखाई दे रहै है।अखिल भारतीय किसान मेले में आज शैक्षणिक डेरी फार्म पर गाभिन संकर एवं साहीवाल बछियों तथा भैंस की कटियों की नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 2 संकर बछियों एवं 5 साहीवाल तथा 2 भैंस की कटियों की नीलामी हुई। संकर बछिया की अधिकतम नीलामी दर श्री इम्तियाज अहमद, रूद्रपुर द्वारा रू. 58 हजार एवं साहीवाल बछिया कि अधिकत्म नीलामी दर श्री दिनेष कुमार गोयल, रामपुर द्वारा रू. 90 हजार तथा भैंस की कटियों की अधिकतम नीलामी दर श्री सोहन सिंह, खटीमा द्वारा रू. 1 लाख 40 हजार की लगी। नीलामी में 9 पशु कुल रू. 6 लाख 78 हजार 5 सौ में नीलाम हुई। नीलामी के दौरान डा. डी. कुमार, डा. एस.के. सिंह, संयुक्त निदेषक शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. षिव प्रसाद, डा. जे.एल. सिंह, डा. ए.के. घोष, डा. सुनील कुमार, सहायक निदेषक शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. संदीप कुमार तलवार, पशुचिकित्साधिकारी शैक्षणिक डेरी फार्म, श्री ए.के. सिंह, सहायक भण्डार क्रय अधिकारी एवं कर्मा उराॅव शैक्षणिक डेरी फार्म पर उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अधिष्ठात्री प्रौद्योगिक महाविद्यालय डा. अलकनन्दा अषोक भी उपस्थित रहीं। नीलामी में ऐतिहासिक दरें प्राप्त होने पर समस्त टीम को कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान, निदेषक प्रसार षिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा एवं अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय डा. ए.एच. अहमद द्वारा बधाई दी गयी
ताजा खबर
- तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना
- नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
- किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
- उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
- मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
- किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

