खटीमा : जंगल लकड़ी बीनने गए 3 युवकों पर बाघ का हमला, एक कि मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा: सीमांत क्षेत्र खटीमा में उत्तर प्रदेश सीमा से लगी सुरई वन रेंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें जंगल लकड़ी बीनने गए कुछ युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया. बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई है. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया है. जंगली जानवर से होने वाली मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि देने की कार्रवाई भी वन विभाग द्वारा की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

सुरई वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव सिंह मुनि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि न्यूरिया यूपी के भरतपुर गांव के कुछ युवक जंगल में लकड़ी लेने के लिए आए थे, जिन पर बाघ ने हमला कर दिया. एक युवक परितोष हलदार की मौके पर मौत हो गई है. सूचना पर वह अपनी टीम को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

सुखदेव सिंह मुनि ने बताया कि उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवा दिया है. वहीं, मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर दी जाने वाली सहायता राशि के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad