खटीमा : तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की गर्दन धड़ से अलग

खबर शेयर करें -

खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ग्राम दियूरी खटीमा के निवासी 34 वर्षीय संतोष भट्ट जो हाल ही में हल्द्वानी में रहते हैं, वे बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जब वह खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में संतोष भट्ट की गर्दन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और बुलेट मोटरसाइकिल के साथ-साथ कार के भी परखचे उड़ गए।
सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने जानकारी दी कि संतोष भट्ट बरेली में पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक थे और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार इन दिनों हल्द्वानी में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात को वह छुट्टी के कारण हल्द्वानी लौट रहे थे। इस दर्दनाक घटना के बाद रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बोर्ड टॉपर्स को बधाई; बोले— 'विद्यार्थियों का परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार'
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के अक्षत गोपाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किया प्रदेश टॉप; शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई, बी.टेक करने का है सपना