खटीमा : बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को इंसास राइफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ लिया हिरासत, कारण जान रह जायेंगे दंग

खबर शेयर करें -

खटीमा: कोतवाली पुलिस ने असम आर्मी कैंप से भागे बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को एक होटल से इंसास राइफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है जवान का नाम सूरज चंद्र जोशी (उम्र 25 साल) है और वो चंपावत जिले का निवासी है. बहरहाल जवान को असम में दर्ज केस के आधार पर न्यायालय में पेश किया गया.

इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस बरामद: पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सेना का जवान बंगाल इंजीनियरिंग का बताया जा रहा है, जो कि वर्तमान में असम में तैनात था. सेना का जवान आर्मी कैंप से अपनी ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस लेकर खटीमा भागकर पहुंचा था, जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर हिरासत में ले लिया है. वहीं, जवान को रायफल के साथ हिरासत में लेने की सूचना असम स्थित आर्मी कैंप के अधिकारियों को दे दी गई है. जवान आर्मी कैंप से भागकर खटीमा क्यों पहुंचा, इस संबंध में उक्त जवान से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी

जवान को कोर्ट में किया गया पेश: उधम सिंह नगर के एडिशनल एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि सूचना मिली कि जवान असम आर्मी कैंप से इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ भागकर खटीमा पहुंचा है. सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर सेना के जवान को एक होटल से इंसास रायफल और जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने कहा कि जवान के खिलाफ असम के थाने में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही खटीमा कोतवाली पुलिस ने भी हथियार बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत कर जवान को न्यायालय में पेश किया.

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  थराली: शादी से दो दिन पहले डॉक्टर दूल्हे ने की आत्महत्या; घर में बजनी थी शहनाई, पर उठ रही अर्थी, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा