खटीमा : स्कूल बस के नीचे आने से बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

खटीमा: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया है, यहां स्कूल बस के नीचे आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उमरुकला गांव का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

कि उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता अपने घर के पास दोपहर में स्कूल से लौट रहे अपने बड़े बेटे को लेने गई थी। इसी बीच उसका छोटा बेटा भी उसके पीछे-पीछे आ गया। वह इससे बेखबर थी और इसी बीच मासूम स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चीमा के गढ़ में चली एसआईआर की कैंची, 27 हजार वोट कटे—आखिर अब किस करवट बैठेगा काशीपुर?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें 👉  दादी के सामने घर के आंगन से 10 वर्षीय रियांशु को खींचा, 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; ग्रामीणों में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad