खत्म हुआ इंतजार! नैनीताल में हुई साल की पहली बर्फबारी, बर्फबारी का लुत्फ उठाने उमड़ रहे पर्यटक

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी हुई है. नैनीताल में बर्फबारी के बाद शहर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. जिससे नैनीताल का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है. बर्फबारी देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र का रुख करने लगे हैं.

बता दें कि नैनीताल में बीते दिन मौसम बेहद सुहावना था, दिन भर धूप खिली थी. जब सुबह उठे तो उन्हें बर्फ की सफेद चादर नजर आएगी. हालांकि बर्फबारी शहर के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र चायना पीक, हिमालय दर्शन और पंगोट मार्ग पर हुई है. शहर में बर्फबारी ना होने से पर्यटन कारोबारी मायूस नजर आ रहे हैं. पर्यटन कारोबारी को उम्मीद थी कि नैनीताल शहर में बर्फबारी होगी, जिससे पर्यटन कारोबार अच्छा होगा, लेकिन बर्फबारी शहर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई है. हालांकि नैनीताल की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटक अब शहर के हिमालय दर्शन और किलबरी पंगोट क्षेत्र का रुख करने लगे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक बयानबाजी ने लिया कानूनी मोड़, विधायक आदेश चौहान पर पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने ठोका मानहानि का मुकदमा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ललित तिवारी ने बताया कि नैनीताल की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में आज सुबह 6 बजे के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है. बर्फबारी होने से नैनीताल के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जहां 20 दिनों तक शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद अब नैनीताल का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. नैनीताल में सुबह हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम खुलने लगा है और हल्की धूप का पर्यटक और स्थानीय लोग लुत्फ उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज लेकर पिता ने दिलाई थी बेटे को साइकिल, चोर उड़ा ले गया पीयूष की खुशियां; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा मासूम

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के तन्मय वर्मा का भारतीय अंडर-15 बैडमिंटन टीम में चयन: एकल और युगल दोनों वर्गों में दिखाएंगे दम, विश्व स्तर पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें