खत्म हुआ इंतजार, 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन
रामनगर : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का बिजरानी जोन 15 अक्तूबर को खोला जाएगा। विभाग इस जोन को खोलने की तैयारी में जुट गया है। अभी बारिश से खराब हुईं सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है।
कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलेगा। हर साल मानसून को देखते हुए 15 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। ढेला और झिरना जोन को सालभर खोला जाता है।

पार्क अधिकारियों के अनुसार ढेला, झिरना, बिजरानी, पाखरो, दुर्गा देवी आदि जोन में पर्यटक भ्रमण करते हैं। ढिकाला, बिजरानी, ढेला आदि जोन में डे विजिट के साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की भी जाती है। कॉर्बेट भ्रमण के लिए पर्यटकों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है।
कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से खुल जाएगा। बारिश से सफारी वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत आदि कराई जा रही है।
बता दें, मॉनसून सीजन में इस जोन में पर्यटन गतिविधियां तीन महीने के लिए बंद कर दी जाती है, जिसमें हर साल इस जोन को 15 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोला जाता है. बिजरानी जोन कॉर्बेट पार्क के प्रमुख गेटों में से एक है. अब इस जोन में पर्यटक अगले 6 माह तक वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे. इसको खोलने को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. इसके साथ ही कल से बिजरानी और झिरना में रात्रि विश्राम सुविधा भी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

