खाने में निकला बाल तो गुस्साये पति ने पत्नी को दी दिल दहलाने वाली सजा, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश से मानवता और पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां पर एक व्यक्ति के खाने में बाल निकल आया तो शख्स अपनी पत्नी से इतना नाराज हो गया कि गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी के बाल काट दिए. घटना पीलीभीत जिले की है. दरअसल गजरौला थाना अंतर्गत पड़ने वाले गांव मिलक में 30 वर्षीय सीमा की शादी जहीरूद्दीन नाम के व्यक्ति से हुई थी. जहीरूद्दीन रोज की तरह ही घर में बने भोजन को खा रहा था कि तभी उसके खाने में बाल निकल आया.
फिर क्या था. इसके बाद जहीरूद्दीन इतना नाराज हुआ कि उसने अपने भाई जमीरउद्दीन और अपनी मां जुलेखा खातून के साथ मिलकर पत्नी सीमा से गाली-गलौज और मारपीट की. इतने भी जब जहीरूद्दीन का मन ना भरा तो उसने अपनी पत्नी के बाल काट दिया और उसे गंजा कर दिया. महिला सीमा का कहना है कि उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी तभी से ससुराल के लोग उससे मारपीट करते हैं साथ ही दान-दहेज की मांग को लेकर भी टॉर्चर करते चले आ रहे हैं. ससुराल में लगातार उसको छोटी-छोटी बातों पर भी प्रताड़ित किया जाता है.

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला सीमा के पति जहीरूद्दीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस ने फौरन ही तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए उसके पति की गिरफ्तारी कर लिया साथ ही उसको चालान कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से गांव की महिलाओं में खौफ और डर का माहौल है और गांव की महिलाएं इस बाबत कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं. वहीं सीमा इस घटना के बाद अपने मायके पूरनपुर चली गई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


