
गदरपुर: गदरपुर तहसीलदार की पिटाई प्रकरण में काबीना मंत्री अरविंद पांडेय सहित 15 लोगो के अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।
बता दे कि 25 अगस्त 2015 को तत्कालीन विधायक व वर्तमान में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और उनके समर्थकों पर गदरपुर में तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मंत्री अरविंद पांडेय समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से मामला न्यायालय में चल रहा था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीवाकर पांडे और अधिवक्ता चरनजीत सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से इस मामले में धारा 321 सीआरपीसी में जिला न्यायालय में वाद वापसी के लिए पत्र आया था। जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत दोबारा मामले की सुनवाई हुई। मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सहित 15 लोगों को दोषमुक्त कर दिया।
बता दे कि गदरपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसमें से एक पक्ष में तत्कालीन विधायक अरविंद पांडे के थे। तहसीलदार द्वारा विधायक के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लगा दी थी। आरोप था कि जिससे नाराज विधायक व उनके समर्थकों ने तहसीलदार को घेर कर पीट दिया था। 25 अगस्त 2015 को मुकदमा दर्ज होने के बाद तत्कालीन विधायक अरविंद पांडे 15 दिन के लिए गायब हो गए थे। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी थी। बाद में समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे थे।
ताजा खबर
- व्यापारियों को बड़ी राहत! महापौर ने बढ़ाई ट्रेड लाइसेंस की अंतिम तिथि
- सियासत में हैट्रिक की तैयारी, खर्च में फिसड्डी माननीय ! विधायक निधि खर्च में CM से लेकर मंत्री तक पीछे
- शादी में नेग की राशि पर मची ‘महाभारत’, रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा
- रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू
- धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: परिवहन निगम खरीदेगा 250 नई बसें और कुंभ कार्यों को मिली वित्तीय शक्ति
- बाल विवाह के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: ISD की टीम ने रुकवाई 17 वर्षीय नाबालिग की शादी, वापस लौटी बारात
- क्षेत्र पंचायत सदस्य ही निकला हत्यारा; 10 हजार के कर्ज और अपमान का बदला लेने के लिए की थी सूरज पुरोहित की हत्या
- वन दरोगा भर्ती के लिए अब स्नातक जरूरी; आयु सीमा और भर्ती नियमों में भी हुआ बदलाव
- शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
- हरदोई: प्रहलाद नगरी में गूंजा जय नरसिंह का उद्घोष; धूमधाम से मनाई गई जयंती, श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

