गिरफ्तारी के बचने के लिए कोर्ट से स्टे मिले इस मकसद से वकील से मिलने रामपुर जा रहा मुकेश बोरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश को पकड़ने के लिए रामपुर से
दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, मध्यप्रदेश में दबिशें दी थीं और अब पंजाब के लिए एक टीम रवाना होने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा

पुलिस के मुताबिक वह अपने वकील से मिलने रामपुर जा रहा था, उसका मकसद गिरफ्तारी के बचने के लिए कोर्ट से स्टे लेना था। लेकिन इससे पहले ही रामपुर में चाकू चौक के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

वहीं पुलिस ने उसकी फरारी में मदद करने वाले चार लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें धारी की ब्लॉक प्रमुख आशा रानी व उनके पति नंदन आर्या जो कि उधमसिंह नगर में परिवहन कर अधिकारी के पद पर तैनात हैं,  अल्चोना, धारी निवासी सुरेंद्र सिंह परिहार, भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों पर धारा 212IPC(249BNS) के तहत कार्रवाई की है। एससएसपी मीणा ने मुकेश को गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा 2026: चार दिन में एक लाख भक्तों ने टेका मत्था; पहले दिन बना रिकॉर्ड, अफवाह फैलाने वालों पर तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान ने 36 की उम्र में पास की 10वीं; बेटे से ज्यादा अंक लाकर पेश की मिसाल