गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट, पेटीएम, गूगल पे , भीम ऐप का इस्तेमाल बना देगा कंगाल

खबर शेयर करें -

डिजिटली युग में अब ज्यादातर लोग UPI का उपयोग करते हैं. बिजली का बिल भरने से लेकर मूवी के टिकट तक सब Paytm, GPay, Bhim App के माध्यम से बुक किया जा रहा है , ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि आपकी जरा सी गलती आपकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर सकती है.  साइबर सेल में ऐसी शिकायतों का अंबार लगा है.  जब लोगों ने पैमेंट करने के लिए यूपीआई (UPI)का इस्तेमाल किया और पल भर में ही अकाउंट खाली हो गया. शिकायतों को बढ़ता देख साइबर सेल के साथ गृह मंत्रालय भी आपको सचेत रहने की सलाह दे चुका है. आइये जानते हैं आपको क्या गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

आपको बता दें कि आधुनिकता की आड में जालसाज लोगों को ठगने का रोज नया तरीका निकाल लेते हैं. अगर आप कोई भी डिजिटल पेमेंट ऐप (चाहे गूगल पे हो या फोन पे या फिर पेटीएम) का यूज कर रहे हैं, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें, धोखाधड़ी से भी बच जाएंगे और सुरक्षित पेमेंट भी कर पाएंगे. अन्यथा आपकी एक छोटी सी गलती आपके अकाउंट में डाका डलवा सकती है. क्योंकि साइबस सेल से मिली जानकारी के मुताबिक त्यौहारी मौसम में ये जालसाज ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

इन बातों का रखें ध्यान

साइबर अपराधियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको समय-समय पर अपना UPI ऐप अपडेट करते रहना चाहिए.  साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कंपनियां हर अपडेट के साथ नए फीचर्स देती हैं. ऐसे में UPI ऐप को हमेशा अपडेट रखें. साथ ही किसी भी यूपीआई ऐप में, यूजर को पैसे प्राप्त करने के लिए अपना पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है.  इसलिए, सावधान रहें यदि कोई आपको पैसे भेजते समय आपका पिन डालने के लिए कह रहा है तो वह फ्रॅाड है.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

फ्रॉड कॉल्स से सावधान
साइबर अपराधी न सिर्फ लोगों को लिंक भेजकर उनके पैसे चुराने की कोशिश करते हैं, बल्कि वे सीधे यूजर्स को कॉल भी करते हैं और उनसे उनके पासवर्ड, पिन आदि के बारे में पूछते हैं. याद रखें, बैंक कॉल पर इस तरह की डिटेल्स  नहीं मांगते हैं. इसलिए आपको ऐसी किसी भी कॉल के झांसे में नहीं आना चाहिए. साथ ही अपना यूपीआई पासवर्ड बहुत ही मजबूत बनाएं ताकि कोई सेंधमारी न कर सके. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.