गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे का दावा, कहा-मैंने खुद मारी सिद्धू मूसेवाले को गोली, बताया अगला टारगेट
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में नए मोड आ रहे है। वहीं अब गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि यह कत्ल उसने ही किया है।
मैंने खुद मारी गोलियां
सचिन बिश्नोई ने कहा है कि उसने खुद मूसेवाला को गोलिया मारी है। सचिन बिश्नोई ने एक निजी चैनल से फोन काल के जरिए ये सच्चाई बयान की है। उसने कहा कि हमने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है।

मिड्डूखेड़ा की हत्या मामले में कई गैंगस्टर्स से हुई पूछताछ
युवा अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के मामले में सचिन बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने इस मामले की जांच की। कई गैंगस्टर्स ने इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ बताया था। हत्या करने वाले शूटर ने ये भी बताया कि मूसेवाला ने उन्हें जगह दी और फाइनेंशियली सपोर्ट भी किया। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला ने कराई। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिन ने कहा कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के बदले उसे कोई फेम नहीं चाहिए था। मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया।
जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से ही कोई एक मरेगा
इसी के साथ सचिन ने कहा कि जो भी हमें धमकी दे रहे हैं, जो कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे, वह बताएं कि कहां आना है? करने वाले कहते नहीं हैं। सचिन ने अगले टारगेट के बारे में पूछा गया तो सचिन ने कहा कि जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। सचिन ने कहा कि इन्होंने 2 दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कही थी, कुछ नहीं कर सके। यह जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से ही कोई एक मरेगा। हालांकि, हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


