ग्राइंडर से काटा बहन का गला, अब बारी थी भांजे की-मासूम की गर्दन पर रखा कटर तभी…

खबर शेयर करें -

चूरू जिले के सरदारशहर में तीन दिन पहले हुए सुसाइड़ केस में अब हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या की जो कहानी मृत महिला के भाई ने पुलिस को सुनाई है और जिन धाराओं में केस दर्ज कराया गया है वे बेहद खौफनाक हैं। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद अब केस की जांच शुरु कर दी हैं। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने कहा फिलहाल परिवार को पांबद किया है। उनके बयान दर्ज किए जाने हैं। पूछताछ के बाद ही इस केस में कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस को बताया कि था कि पत्नी ने खुद की जान दी, 9 महीने के बेटे का गला काट दिया
पुलिस ने बताया कि सरदारशहर क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 15 में रहने वाली आरती की मौत 29 जून को हुई थी। उसके नौ महीने का बेटा मोहन भी पास ही अचेत पडा था। पति रामलाल और ससुर सुगनराम मंदिर गए थे। सास घर पर मौजूद थी। 29 जून की रात को पुलिस को बताया गया कि रामलाल की पत्नी आरती ने उसकी मार्बल काटने वाली मशीन से बेटे की जान लेने की कोशिश की और फिर खुद की जान भी ले ली। पुलिस को घर से आरती का शव मिला था। बच्चे मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

बिहार से आया भाई बोला, ससुराल ने काट दिया बहन को, दो साल से दहेज मांग रहे थे
उधर बिहार से रविवार को चूरू आए आरती के भाई हरिहर ने पुलिस को दूसरी बात बताई है। हरिहर ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले आरती और रामलाल की शादी हुई थी। शादी के बाद लगातार दहेज मांग रहे थे। हम हमेशा हाथ जोडकर माफी मांगते रहते। उसके बाद नौ महीने पहले भांजे मोहन का जन्म हुआ तो एक लाख रुपए और पांच तोला सोना मांगा। हम नहीं दे सकी। अपनी हैसियत के अनुसार जलवा का कार्यक्रम कर दिया। लेकिन आरती को लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। उसे धमकियां देते थे मारने की और मार ही दिया। हरिहर ने आरोप लगाया कि आरती का गला ग्राइंडर से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद इसे हादसे का रुप देेने के लिए भांजे को भी गंभीर चोट पहुंचाई है। पुलिस ने हरिहर की शिकयत पर रविवार रात केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें