ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद महिला प्रत्याशी ने रात में मनाया जश्न, सुबह मौत
टिमरनी विकासखंड की ग्राम पंचायत पानतलाई में सबसे ज्यादा वोट मिलने की खुशी मनाकर शनिवार की रात में सोई सरपंच पद की प्रत्याशी रविवार सुबह मृत मिली। यहां के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाली रुक्मणी बाई (70 वर्ष) की हुई अचानक मौत से परिवार एवं गांव में मातम छा गया। 25 जून की रात हुई मतगणना में 365 वोटों से रुक्मणी बाई सरियाम प्रतिद्वंद्वी से आगे रही। गांव के लोगों ने 70 साल की बुजुर्ग रुक्मणी को अपना सरपंच चुना था। उनके बेटे राजेश सरियाम ने बताया कि मां को सभी ग्रामीणों ने खुद ही चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। देर रात मतगणना के बाद परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग बातचीत कर घर में सो रहे थे। रविवार सुबह उठकर देखा तो मां मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थीं।

राजेश ने बताया कि उन्हें बीपी और गैस की समस्या रहती थी। मृतक महिला के बेटे राजेश ने बताया कि वह और उनकी मां गांव में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते ंहै। उन्होंने कहा कि उनकी मां को सरपंच पद पर ग्राम पंचायत के सभी प्रत्याशियों में सबसे त्यादा वोट मिले थे। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन उनके अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। मृतका के दो बेटे राजेश ओर मुकेश एवं एक बेटी है। वहीं पति का पहले ही निधन हो गया।
सामान्य मृत्यु मान रहे : रहटगांव थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी मनोज कुमार उईके ने बताया कि मृतका रुक्मणी बाई के परिजनों से चर्चा हुई है, इसमें परिजनों ने सामान्य मृत्यु बताई है। 70 वर्षीय होने के कहकर परिजनों ने किसी प्रकार की जांच कराने से इंकार कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

