घर में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बहु ने ससुर के लिए उठाया बड़ा कदम

खबर शेयर करें -

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी में शुक्रवार की देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की बहु ने अपने ससुर की हत्या को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। शहर के पसगवां के गांव पनई में यह हादसा हुआ। मृतक की बहु अनुसार शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे फायर होने की आवाज सुनाई पड़ी जिससे घर में मौजूद अन्य लोगों की अचानक नींद खुल गई।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े मृतक के परिजन
गोली की आवाज सुनते ही घर में मौजूद बहु प्रीति सहित पुत्र अवनीश व देवा और बेटी खुशबू उनके कमरे में पहुंचे तो देखा उनके पिता स्वामी दयाल खून से लथपथ अवस्था में दर्द से तड़प रहे थे। यह लोग उनके पास पहुंचे तो मृतक स्वामीदयाल के सीने में गोली लगने के निशान थे और खून बह रहा था। परिजनों ने 112 पुलिस समेत एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। घटना के कुछ समय बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वामीदयाल दम तोड़ चुका था। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद कोतवाली निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने वारदात स्थल पर पहुंच कर पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से की पूछताछ
मृतक की बहु प्रीति देवी पत्नी विपिन ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की सीज कर दिया। परिजन और स्थानीय लोगों से पुलिस ने हत्याकांड से संबंधित पूछताछ की लेकिन घटना का कोई कारण पता नहीं चल सका। इस मामले में पसगवां के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की बहु प्रीति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। बहुत जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी