चंपावत : नाबालिग लड़की से तीन युवको ने किया दुष्कर्म, 19 से 21 साल के बीच है आरोपियों की उम्र

खबर शेयर करें -

चंपावत: वुमन क्राइम पर बड़ा एक्शन लेते हुए चंपावत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला चंपावत जिले के कोतवाली चंपावत क्षेत्र का है. आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है.

चंपावत पुलिस के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 को जिला चंपावत के कोतवाली चंपावत क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 3 युवकों द्वारा साल 2022 से 2024 तक लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस बीच तीनों आरोपी, बेटी को डराते-धमकाते भी रहे. लगातार दो साल तक पीड़ा सहन करने के बाद आखिरकार पीड़िता ने परेशान होकर मां को आपबीती बयां की. पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें 👉  भू-कारोबारियों की भूख ने निगली काशीपुर की हरियाली, कभी ‘मिनी पंजाब’ से थी पहचान, अब कंक्रीट के जंगल में तब्दील शहर

महिला अपराध के तहत मामले को चंपावत कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लिया. तुरंत मामले की जांच कोतवाली चंपावत पुलिस ने की. वहीं नाबालिग के मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों पर धारा 64/351(2)/351(3), 5L/5N/6 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर जांच महिला उपनिरीक्षक राधिका भंडारी को सौंपी गई. पुलिस के अनुसार, युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ पर तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया. वहीं पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर जाना पूर्व CM खंडूड़ी का हाल, खाटू श्याम मंदिर में भी की सुख-समृद्धि की कामना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले खेल शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबित; बीईओ भी रुद्रपुर कार्यालय संबद्ध