चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना, हरिद्वार उधम सिंह जिले में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट किया जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है. ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दिया है. साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना: गौर हो कि प्रदेशवासियों को अभी ठंड से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है. उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार उधम सिंह जिले में कोहरे की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर

ठंड बढ़ने से बढ़ी लोगों की परेशानियां: वहीं राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है. प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही. लेकिन हवाएं चलने से दिन के समय में भी ठंड का अहसास हो रहा है. प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्र में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है. वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. प्रदेश में में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. बीच में कुछ दिन चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद