चोरों ने इतनी बाइक चुराई की शोरूम सा बन गया! ऐसे बेचते की पुलिस भी हैरत में

खबर शेयर करें -

झारखंड के जमशेदपुर  जिलें में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। इन चोरों के पास से एक नहीं, दो नहीं पूरे 67 चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद की है। बाइकों की चोरी जमशेदपुर शहर और उसके आस-पास के इलाकों से पीछले तीन महिनों में की गई थी। पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। बुधवार को जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने कोवाली थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विशेष टीम का गठन कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया। यह गिरोह तीन स्तर पर काम करता था। अभी पांच को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि कई अभी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में विकास पात्रो उर्फ विक्कू, हरे कृष्णा गोप, मोकरो हांसदा, शेख अजहरुद्धीन और मो अकरम शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। इसे जमशेदपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

तीन स्तर पर गिरोह करता था काम
एसएसपी ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। बाइक चोरी का यह गिरोह तीन स्तर पर काम करता था। एक गिरोह बाइक चोरी करता था, जबकि दूसरा गिरोह चोरी की बाइक को बेचने का या गिरवी रखने का काम करता था। जबकि तीसरा चोरी की बाइक खरीदने वालों को ढूंढता था। गिरोह में शामिल बदमाश चोरी की बाइक को बेच या गिरवी रख कर पैसे कमाते थे। उन्होंने बताया कि एक नंबर का इस्तेमाल गिरोह के सदस्य चोरी की कई बाइकों में करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

गांव में फैलाई गाड़ी बेचने की झूठी अफवाह 
एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने अपने गांव या आस-पास के इलाकों में यह अफवाह फैलाई थि कि वे लोग सेकेंड हैंड बाइक की खरीद बिक्री करते हैं। इस कारण लोग इनकी बातों में आकर बाइक खरीद लेते थे। पुलिस ने पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के ढेमांग बाजार से चोरी की गई बाइक के साथ विकास पात्रो नामक बदमाश को सबसे पहले पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्वीं सिंहभूम जिले के घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया समेत आस-पास के इलाकों से 40 से 50 बाइक की चोरी की है। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की 67 बाइक को बरामद किया। पुलिस को और भी बाइक मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

2 अगस्त को भी 11 चोरी की बाइक पुलिस ने की थी बरामद
जमशेदपुर पुलिस ने 2 अगस्त को भी चोरी की 11 बाइक के साथ तीन बदमाशों को जेल भेजा था। जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र से इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें एक बदमाश का गैरेज भी है। वह चोरी की बाइक को पश्चिम बंगाल में सात से आठ हजार रुपए में बेच देता था।