छेड़छाड़ से परेशान चार बहनों ने की युवक की हत्या, छह घंटे मोहल्ले में पड़ा रहा शव, किसी ने नहीं दी पुलिस को सूचना

खबर शेयर करें -

फिरोजाबाद में छेड़छाड़ से परेशान चार बहनों ने की युवक की हत्या, छह घंटे मोहल्ले में पड़ा रहा शव, किसी ने नहीं दी पुलिस को सूचना।

वारादात शिकोहाबाद के नगर के खेड़ा मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि 40 साल का रामगोपाल अविवाहित था। वह भाई के साथ हलवाई का काम करता था। रात को वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग वहां पहंुचे। उसे चारपाई से उठा लिया। उसे जमकर पीटा। फिर चारपाई में आग लगा दी।

उसे मोहल्ले के चौक पर ले गए। गली में भी जमकर पीटा। उसकी मौत हो गई। लहूलुहान शव सुबह छह बजे तक गली में पड़ा रहा। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस को किसी तरह सूचना मिली। तब सीओ कमलेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की भाभी रामादेवी ने तहरीर दी है। इसमें चार लड़कियों समेत सात लोगों पर आरोप है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि युवक मोहल्ले की युवती से छेड़खानी करता था। इससे बहनें परेशान थीं। इसका खुलासा पुलिस की प्रारंभिक जांच में हुआ है। चार बहनों ने ही हत्या की है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मारा गया रामगोपाल वर्षो से बहनों से छेड़छाड़ करता था। इसकेा लेकर सोमवार शाम को विवाद भी हुआ था। रात नौ बजे चारों बहनों ने रामगोपाल की चारपाई को आग लगा दी। एक घंटे बाद जब वह लौटा तो उसे खींचकर ले गई। चौक घर से 50 मीटर दूर है। उसे पीट-पीटकर मार डाला। चारों बहनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके तीन चचेरे भाई फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज