जानलेवा बनी प्रीति की प्रीत, प्रेमी फिरोज को मारकर सूटकेस में भरा

खबर शेयर करें -

गजियाबाद – पिछले चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में फिरोज के साथ रह रही प्रीति उसके शव को सूटकेश में रखकर ठिकाने लगा पाती उससे पहले ही पुलिस की पकड़ में आ गई। फिरोज और प्रीति के बीच शादी को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। लेकिन इस बार शादी को लेकर लड़ाई के इतनी ज्यादा हुई कि घर में रखे हुए उस्तरे से प्रीति ने अपने लिव इन पार्टनर फिरोज की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रीति ने फिरोज के शव को सूटकेस में रख दिया और ठिकाने लगाने जा रही थी उसके पहले किसी और काम से उसके घर के पास पहुंची पुलिस की गिरफ्त में आ गई। दरअसल पुलिस किसी और काम से वहां गई थी लेकिन पुलिस को देखकर प्रीति के हाव-भाव बदल गए जिसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। प्रीति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

तू बहुत चालू औरत है

प्रीति और फिरोज पिछले चाल साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, इससे पहले प्रीति की शादी दीपक यादव से हुई थी। किसी विवाद के चलते प्रीति दीपक को छोड़कर फिरोज के साथ रहने लगी थी। प्रीति लंबे समय से फिरोज पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन फिरोज शादी के नाम पर लगातार बहाने बना रहा था। इस बार भी शादी को लेकर विवाद हुआ था तब फिरोज ने प्रीति पर तंज कसते हुए कहा कि तू चालू औरत है उसकी नहीं हुई तो मेरी क्या होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

हाँ मैंने फिरोज को मारा है – प्रीति

पुलिस की गिरफ्त में प्रीति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रीति ने पूरी घटना के बार में पुलिस को बता दिया है। प्रीति ने घर में रखे उस्तरे से फिरोज की हत्या की है। हत्या के हथियार को लेकर प्रीति ने बताया कि फिरोज हेयर ड्रेसर का काम करता था इसलिए घर में भी वो अपने काम से संबंधित कई सामान रखता था।