जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई युवती कि बन बैठी अपनी ही बहन की सौतन, रचा ली चार बच्चों के पिता से शादी

खबर शेयर करें -

झारखंड में प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवती अपने ही जीजा के प्रेम में इस कदर पागल हो गई कि उसे बहन के सुहाग का भी ख्याल नहीं रहा और उसने अपनी बहन की ही सौतन बनने की ठान ली. फिर क्या था जीजा-साली के रिश्ते से दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गया. मामला झारखंड के गोड्डा जिला से जुड़ा हुआ है जहां प्रेम प्रसंग में जीजा ने साली की मांग भरी.

जानकारी के मुताबिक जीजा-साली के बीच प्रेम की खिचड़ी मात्र चार महीने पहले पकी, लेकिन रिश्ता ऐसा जुड़ा कि साली गर्भवती हो गई. बहनोई के साथ प्रेम संबंध का यह मामला तब जमा, जब साली अपनी दीदी की देखरेख करने उसकी ससुराल यानी जीजा के घर आई थी. विवाहेतर संबंध ने ऐसा जोर पकड़ा कि नौबत शादी तक आ पहुंची. गांव के लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो जीजा ने सबके सामने साली की मांग में सिंदूर भरकर उसे बीवी बना लिया.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

गोड्डा के देवडाड़ थाना क्षेत्र अगियामोड़ मैदान में युवक और युवती जो रिश्ते में जीजा-साली थे आपस में उलझे हुए थे, दोनों में तीखी बहस चल रही थी और उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. जब स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच हो रही लड़ाई की वजह को जाना तो वजह चौंकाने वाले थे. जीजा देवडांड थाना क्षेत्र के शहरी गांव का रहने वाला सुखलाल मिर्धा है, जो दूसरी शादी करने से पहले चार बच्चों का पिता है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

उसने बताया कि उसकी पत्नी की मदद के पिछले 4 महीने से उसकी साली आयी हुई थी. सुखलाल की साली दुमका की रहने वाली है. साली के मुताबिक वो अपनी बहन की मदद के लिए उसके घर आयी थी, इसी दौरान उसका जीजा से प्रेम संबंध बन गया. इस दौरान दोनों के बीच कई दफे यौन संबंध भी बने जिससे वो गर्भवती हो गयी. साली जब गर्भवती हुई तो सकपकाए जीजा ने उसका अबॉर्शन भी करवाया. इधर लड़की के घरवालों को जब पूरी घटना की जानकारी हुई तो उनके द्वारा लड़की को जीजा के पास सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

अपनी साली को घरवाली बनाने वाले जीजा यानी सुखीलाल मिर्धा ने भी पूरी घटना और इस मामले को स्वीकार किया है. लोगों की भीड़ और सहमति के बाद सुखलाल मिर्धा ने अपनी साली की मांग भरते हुए उसे भी पत्नी का दर्जा दिया. उसका कहना था कि वो दोनों ही बहनों को एक साथ और खुशहाल रखेगा.