ज्योलिकोट: झील किनारे पिकनिक मनाने गए युवक की झील में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

नैनीतालः शहर के ज्योलिकोट क्षेत्र में नलेना झील किनारे पिकनिक मनाने गया 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई. युवक के डूबने की सूचना क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा युवक के शव को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप: ट्रैक पर मिला वरिष्ठ तकनीशियन का गला कटा शव, आत्महत्या की आशंका

जानकारी के मुताबिक, ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्तिक (19 वर्ष) पुत्र बसंत लाल युवक अपने चार दोस्तों के साथ गांव की नलेना झील किनारे पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान कार्तिक नहाने के लिए झील में चला गया. इसके बाद कार्तिक झील में डूबने लगा. कुछ देर में कार्तिक आंखों से ओझल हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी की तलवार से निर्मम हत्या का मामला: फांसी की सजा के खिलाफ अपील पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा

टना की जानकारी उसके दोस्तों ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधान को दी. ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से दी. पुलिस ने कार्तिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, कार्तिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad