
राजू अनेजा,हल्द्वानी। बनभूलपुरा इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। दो गुटों की हाथापाई के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्र पर छठी कक्षा के छात्र ने पेपर कटर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना गहरा था कि आठवीं के छात्र के सिर में 12 टांके आए, जबकि आरोपी छात्र के हाथ में भी चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि गौलापार निवासी 13 वर्षीय छठी कक्षा का छात्र पिछले कुछ दिनों से स्कूल के ही अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद में था। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान बनभूलपुरा निवासी 16 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र झगड़ा शांत कराने आगे बढ़ा। आरोप है कि तभी छठी कक्षा के छात्र ने जेब से पेपर कटर ब्लेड निकालकर सिर और हाथ पर वार कर दिया। हमले में आठवीं के छात्र के माथे के ऊपर गहरा घाव हो गया और दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घायल छात्र खून से लथपथ हालत में स्कूल परिसर के भीतर पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डी.एस. फर्त्याल ने बताया कि छात्रों के गुटों के बीच यह लड़ाई स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुई है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
स्कूल प्रशासन ने घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा—
योगिता सिंह, प्रधानाचार्य, बनभूलपुरा इंटर कॉलेज
“मैं अवकाश पर हूं। मुझे सूचना मिली है कि यह घटना स्कूल के अंदर नहीं, बल्कि छुट्टी के बाद बाहर हुई है। स्कूल की छुट्टी साढ़े तीन बजे हो जाती है।”
दीपक रावत, प्रभारी, बनभूलपुरा इंटर कॉलेज
“छुट्टी के बाद छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। छात्रों के अनुसार ऑटो में बैठने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घायल होने के बाद आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल के अंदर आया था।”
घटना ने एक बार फिर स्कूलों के आसपास सुरक्षा, निगरानी और छात्रों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल के बाहर मामूली विवाद का ब्लेड तक पहुंच जाना व्यवस्था की बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।
ताजा खबर
- नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
- किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
- उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
- मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
- किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप
- खटीमा में ‘स्क्रीन टाइम’ के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

