झुलसती गर्मी में बाइक छोड़िए और खरीदिए बुलेट की कीमत में कार, माइलेज देगी 35 किमी से ज्यादा
भारत जैसे देश में हर कोई चाहता है कि उसके पास कार हो ताकि परिवार के साथ आराम से सफर किया जा सके. लेकिन कई बार बजट आड़े आ जाता है और लोगों को बाइक से ही काम चलाना पड़ता है. लेकिन हम आपके लिए एक ऐसी कार लेकर आए जिसकी कीमत बुलेट के जितनी है. माइलेज के मामले में भी यह कार दूसरी कार के मुकाबले बहुत आगे है. हम बात कर रहे हैं Bajaj Qute (RE60) की, जो देश की सबसे सस्ती कार है. बजाज की यह कार आपको झुलसती गर्मी से भी बचाएगी.

क्वाड्रीसाइकिल है Qute (RE60)
भारतीय मिडिल क्लास के लिए बजाज की यह कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह दिखने में तो फोर व्हीलर है लेकिन असल में यह एक क्वाड्रीसाइकिल है. कार और थ्री-व्हीलर के बीच क्वाड्रीसाइकिल नाम से एक नया सेगमेंट बनाया गया है. कंपनी ने इसे ऑटो-टैक्सी के रूप में पेश किया है. Bajaj Qute (RE60) की खास बात यह है कि यह भारत की पहली क्वाड्रीसाइकिल गाड़ी और ऑटो-टैक्सी है.
माइलेज की सरदार
देश में पेट्रल और डीजल के दाम बढ़े हुए हैं. इसलिए इसका असर लोगों पर भी पड़ा है. लेकिन बजाज की यह कार ना केवल सस्ती है, बल्कि माइलेज के मामले में भी काफी आगे है. यह कार पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में आती है. कंपनी का दावा है कि Bajaj Qute (RE60) पेट्रोल पर 35 kmpl और सीएनजी पर 43km/kg का माइलेज देती है.
Qute (RE60) के स्पेसिफिकेशन
अगर Bajaj Qute (RE60) के इंजन की बात करें तो यूजर्स को इसमें 216.6cc का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 13.1PS पावर और 18.9Nm टॉर्क जनरेट करता है. बजाज ने इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा. थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी यूजर्स के लिए Bajaj Qute (RE60) दूसरे मौजूदा ऑप्शन से बेहतर साबित हो सकती है.
ऑल-वेदर प्रोटेक्शन
Bajaj Qute (RE60) की एक्सशोरूम कीमत 2.63 लाख रुपए से शुरू होती है. यूजर्स को इस कार में 20.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. बजाज ने यूजर्स को ऑल-वेदर प्रोटेक्शन दिया है, यानी यह कार हर मौसम में आपका साथ देगी. इस कार को शहर की छोटी सड़कों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यह एक 4 सीटर कार है, जिसमें चार व्यक्ति आसानी से बैठ सकते हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

