टिकट बंटवारे को लेकर सीएम धामी और लॉकेट चर्टजी ने कही ये बड़ी बात

खबर शेयर करें -

देहरादून/अल्मोड़ा: प्रदेश में बीजेपी में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया गतिमान है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य चुनाव समिति की बैठक होगी और उसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड योग्यता, कार्य, परिस्थितियों के आधार पर उम्मीदवार का चयन करेगा. वहीं, अल्मोड़ा पहुंची उत्तराखंड चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टिकट दावेदारी में महिलाओं को तवज्जो दी जाएगी और एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान के बाद से ही राज्य में आचार संहिता लग गई है. जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियों में टिकट प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. भाजपा भी प्रदेशभर में अंतिम राय शुमारी में जुट गई हुई है. वहीं, इस कड़ी में पश्चिम बंगाल से सांसद और उत्तराखंड चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी अल्मोड़ा पहुंची.

लॉकेट चटर्जी ने कहा अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभाओं को लेकर चर्चा की जा रही है. प्रत्याशियों को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट दिए जाएंगे. टिकट देने में महिलाओं को भी तवज्जो दी जाएगी. केंद्रीय नेतृत्व के सलाह के बाद एक हफ्ते बाद टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी. हल्द्वानी में पिछले दिनों हुई पीएम की रैली के बाद जिस तरह का माहौल बना है, उससे साफ हो गया कि फिर से लोग प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहते हैं.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad