ट्रेन में गूंजी किलकारी! जैसे ही ट्रेन हरिद्वार स्टेशन पहुंची ट्रेन में सफर कर रही महिला ने बच्चों को दिया जन्म

There was a cry in the train! As soon as the train reached Haridwar station, a woman travelling in the train gave birth to children

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआ।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में महिला के ट्रेन में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) व आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने महिला की मदद और महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया.

 जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि सोमवार 23 दिसंबर को देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंचने से पहले ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी. इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जच्चा- बच्चा को सुरक्षित चिकित्सा सहायता प्रदान की.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल

सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची. ट्रेन के जनरल कोच में महिला को प्रसव पीड़ा में पाया गया. कुछ ही समय बाद महिला ने कोच में बच्चे को जन्म दिया. टीम ने तुरंत रेलवे और जिला चिकित्सालय से संपर्क किया. रेलवे और 108 एंबुलेंस की सहायता से जच्चा और बच्चा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर चबाया; डाडल गांव में चार भालुओं की चहलकदमी से फैली दहशत

इस त्वरित कार्रवाई के लिए महिला के पति और अन्य यात्रियों ने पुलिस की प्रशंसा की. अनुज सिंह ने बताया कि महिला का पति नजीर हरिद्वार में ही मजदूरी करता है. वह पत्नी बच्चों के साथ बाराबंकी से हरिद्वार आ रहा था. ट्रेन जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद आस पास के लोगो ने यह सूचना पुलिस को दी. उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी ओर से हर संभव प्रयास किए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad