ट्रेन में भिखारीयो और खानाबदोश लोगो का जबरदस्त आतंक,सवारीयो की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होते होते टली

There was tremendous terror of beggars and nomads in the train, a major accident was averted due to the wisdom of the passengers.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआ। लालकुआं से काशीपुर के बीच चलने वाली ट्रेनो में भिखारियों और खानाबदोश लोगो  का जबरदस्त आतंक व्याप्त है जिसके चलते आज ट्रेन में एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब बरेली से रामनगर चलने वाली डेमो ट्रेन संख्या 05351लालकुआं से रवाना हुई तो रोजाना की तरह ट्रेन में खानाबदोश लोग बच्चो के साथ गुलदस्तों का टोकरा लेकर ट्रेन में सवार हो गए अभी ट्रेन सिडकुल हाल्ट से आगे बढ़ी ही थी तो गुलदस्ते ले जा रहे खानाबदोश के बच्चे माचिस से आग लगाकर खेलने लगे तो देखते ही देखते गुलदस्ते के टोकरे ने आग पकड़ ली ।
वही ट्रेन में सवार सवारियों ने सुझभुज का परिचय देते हुए तुरन्त गुलदस्तों में लगी आग को बुझाया और ट्रेन में बड़ी दुर्घटना होते होते बच गयी। ट्रेन में बैठी सवारियों का कहना है कि ट्रेन में भिखारीयो और खानाबदोश   के लोगो आतंक अब रोज की बात हो गयी है जिनके खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।
भिखारियों की आड़ में चोर उचक्के सक्रिय
लालकुआं। आपको बताते चले कुआं जंक्शन से रोजाना  दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली ,मुम्बई,अमृतसर,सहित दूर दूर जाने वाली कई ट्रेनों का आवगमन रहता है परन्तु उक्त ट्रेनों में भिखारी ,किन्नर और खानाबदोश लोगो
 का जबरदस्त आतंक बना हुआ है जिसमें अधिकतर महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से भीख मांगने के नाम पर पीछे पड़ जाते है ट्रेन में सफर कर रही महिलाये और युवतियो को कई भिखारी ओर किन्नर इमोशनल तरीके से इस कदर परेशान कर देते ही उन्हें रुपये देकर महिला सवारियो को अपनी जान छुड़ानी पड़ती है  यही नही इन भिखारियो की आड़ में ही कई बार ये लोग मौका पाकर यात्रियों के कीमती सामान और नकदी पर भी हाथ साफ कर देते है  जिसकी वजह से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के दिल में काफी दहशत व्याप्त है। सवारीयो का कहना है की सुरक्षा के नाम पर उक्त ट्रेनों में कोई भी उचित प्रबन्ध न होने के चलते चोरी और छीना झपटी की कई घटनाओं को बढ़ावा मिलता जा रहा है वहीं भिखारियो द्वारा ट्रेनों में जबरदस्त गन्दगी करना भी आम बात बन चुकी है।सवारियों का कहना है कि कई संदिग्ध  लोग भी भिखारीयो की आड़ में रोजाना ट्रेन में आवागमन करते दिखाई देते है सुरक्षा की लिहाज से जिनकी सघन जाँच होनी चाहिए।
रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा सभी ट्रेनों में नजर रखी जाती है  सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान के जरिये  ट्रेनों में भिखारीयो और संदिग्ध व्यक्तियों कि धर पकड़ अभियान चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
तरुण वर्मा , प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल लाल कुआं
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व SP लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने और धमकी देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एक्शन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”